पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने राज्य में नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त कर दिया है. अनुज शर्मा को कोलकाता पुलिस का नया चीफ बनाया गया है. वहीं पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट का एडीजी और आईजीपी बनाया गया है. West Bengal: Anuj Sharma is new Kolkata Police Commissioner https://t.co/3BZSB90WDI — ANI (@ANI) February 19, 2019 शारदा चिटफंड स्कैम में हुए कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच विवाद के बाद अनुज शर्मा को पुलिस की छवि सुधारने की दिशा में काम करना होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अनुज शर्मा इसके पहले लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी रह चुके हैं. वो 1991 की बैच के आईपीएस अफसर हैं. उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया था. इन दोनों अधिकारियों के अलावा कोलकाता पुलिस स्पेशल कमिश्नर जयंता बासु का तबादला भी हुआ है. उन्हें इकोनॉमिक ऑफेन्सेस विंग यानी आर्थिक अपराध शाखा का प्रमुख बनाया गया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DSPm8f
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DSPm8f
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें