सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान: शराब को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां, कम बिक्री होने पर लगेगा जुर्माना

देश में जहां एक ओर शराब पर पाबंदी लगाने की कोशिशें की जा रही है तो दूसरी तरफ राजस्थान में शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां सामने आई हैं. नई नीति के मुताबिक अगर शराब की बिक्री कम होती है तो जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है. राज्य की नई आबकारी नीति में शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया गया है. राजस्थान की आबकारी एवं मद्य-संयम नीति 2019-20 में शराब बिक्री को बढ़ावा देने पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. नई नीति में शराब की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ठेकेदारों पर जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई है. नए प्रावधान के मुताबिक ठेकेदारों को हर हाल में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा शराब बेचनी होगी. अगर कोई ठेकेदार ज्यादा शराब नहीं बेच पाता है तो उस पर हर तीन महीने में जुर्माना लगेगा. वहीं नई नीति में जुर्माने की राशि में भी इजाफा किया गया है. जुर्माने की राशि को बढ़ाकर दो गुना कर दिया गया है. नई नीति के मुताबिक हर तीन महीने में अंग्रेजी शराब दुकान की बिक्री की गणना होगी. बिक्री अगर पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा नहीं की तो अंग्रेजी शराब पर 30 रुपए प्रति बल्क लीटर और बीयर पर 20 रुपए प्रति बल्क लीटर जुर्माना लगेगा. साथ ही भांग की दुकानों के खुलने और बंद होने को लेकर भी नई नीति में प्रावधान किया गया है. इससे पहले भांग की दुकानों के खुलने और बंद होने का कोई समय तय नहीं था. लेकिन अब नई नीति में भांग ठेके सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगे. वहीं अंग्रेजी और देसी शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का समय पहले की तरह ही सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RylqDf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S