सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मासिका पूजा के लिए आज से पांच दिन के लिए खुला सबरीमाला मंदिर

भगवान अयप्पा की पूजा-अर्चना के लिए प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर आज यानी मंगलवार से फिर खुल गया है. हाल ही में खत्म हुए सालाना तीर्थयात्रा सत्र के दौरान रजस्वला (Menstural Cycle) आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में घुसने को लेकर यहां बड़े पैमाने पर हिंसा और विरोध-प्रदर्शन हुआ था. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार सोमवार को मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर मलयालम महीना कुंबम के दौरान मासिक पूजा के लिए मंगलवार से पांच दिन (यानी 12 फरवरी से 17 फरवरी) तक खुला रहेगा. मंदिर के मुख्य पुजारी वासुदेवन नंपूतिरि मंगलवार शाम मंदिर का गर्भगृह खोलेंगे. इन पांच दिनों के दौरान मंदिर में कालाभाभिषेकम, सहस्रकलसम और लक्षर्चना समेत कई कर्मकांड पूरे किए जाएंगे. पूजा के दौरान मंदिर के प्रमुख पुजारी कंडारारू राजीवरु भी यहां मौजूद रहेंगे. Sabarimala temple reopens for monthly worship REad @ANI story | https://t.co/upyRRIupJO pic.twitter.com/Gr1v85kFWh — ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2019 मंदिर खुलने पर हिंदूवादी संगठनों के संभावित विरोध-प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पंबा और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही यहां तैनात पुलिस भी चौकस है. सबरीमाला मंदिर विवाद क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर, 2018 को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सबरीमाला मंदिर में हर आयु की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दी थी. अदालत ने अपने ऐतिहासिक फैसले में मंदिर में 10 से लेकर 50 वर्ष उम्र की महिलाओं के प्रवेश करने को लेकर निर्णय दिया था. तत्कालीन चीफ जस्टिस (सीजेआई) दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच जजों की बेंच ने 4-1 के बहुमत से यह निर्णय सुनाया था. इस बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि मासिक धर्म (Menstruation Cycle) उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देना उनके मूलभूत अधिकारों और संविधान में बराबरी के अधिकार का उल्लंघन है. इसी साल 2 जनवरी को 40 साल की उपर की दो महिलाएं- बिंदू अम्मिनी और कनक दुर्गा ने पुलिस सुरक्षा में छिपकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया था और भगवान अयप्पा के दर्शन किए थे. इस घटना के बाद पुजारियों ने मंदिर को शुद्धिकरण के लिए बंद कर दिया था. कोर्ट के फैसले के बाद पूरे केरल में इसे लेकर काफी हिंसा हुई थी और काफी विरोध-प्रदर्शन हुआ था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WTiyVv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S