सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्लीः ममता बनर्जी का हो रहा ऐसा स्वागत, पोस्टर पर लिखा- 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं'

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ एक और महारैली में विपक्ष के कई बड़े नेता बुधवार यानी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर जमा होंगे. इस रैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कर रही है. न्यूज 18 की खबर के अनुसार आप की इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे. इस रैली से पहले ही दिल्ली में यूथ ऑफ डेमोक्रेसी की ओर से कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं. ये पोस्टर्स खास तौर पर बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणूमल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए लगाए गए हैं. दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोक सकेगा इन पोस्टर्स पर लिखा है, 'दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं.' वहीं एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, 'दीदी यहां आपको लोगों को संबोधित करने से कोई नहीं रोक सकेगा.' इसके अलावा कुछ पोस्टर्स पर लिखा है ‘Didi Don’t bring Dadagiri here’ अर्थात दीदी यहां दादागिरी न लेकर आएं. एक अन्य पोस्टर पर लिखा है- Didi we welcome you warmly in the Republic of India. Posters put up across Delhi. West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee is in the national capital today to join the opposition protest here today. pic.twitter.com/s9L6IcfW20 — ANI (@ANI) February 13, 2019 राहुल गांधी को भी इस रैली का निमंत्रण भेजा गया है सीएम अरविंद केजरीवाल की इस महारैली को समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल और अन्य पार्टियों के नेता भी संबोधित करेंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस रैली का निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि राहुल गांधी इस रैली में जाएंगे या नहीं इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. ये रैली बीजेपी और राजग के सहयोगियों को चुनौती देने के लिए अहम है बता दें कि पिछले महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में महागठबंधन की एक रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे. अब आम आदमी पार्टी ने उन सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा है जो पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की ओर से आयोजित की गई बीजेपी विरोधी रैली में आए थे. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में कुछ महीने ही बचे हैं, ऐसे में ये रैली बीजेपी और उसके राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को चुनौती देने के लिए और एक महागठबंधन बनाने के लिए विपक्षी नेताओं को साथ लाएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2I6GKQz

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S