सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे साल चोरी के सबसे ज्यादा मामले

नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि हवाई अड्डों पर चोरी की घटनाओं के मामले में दिल्ली हवाई अड्डा लगातार तीसरे साल 2018 में भी सबसे ऊपर रहा. नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों में कहा कि राजधानी के हवाई अड्डे पर साल 2016 और साल 2017 में 34-34 चोरी की घटनाएं दर्ज कराई गईं. साल 2018 में वहां चोरी के 28 मामले सामने आए. मुंबई हवाईअड्डे साल 2018 में ऐसे 18 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई हवाई अड्डों पर चोरी के क्रमश: पांच, दो और एक मामले की सूचना दी गई. राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, साल 2017 में मुंबई और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर 10 और 15 चोरी के मामले दर्ज किए गए. कोलकाता और चेन्नई के हवाई अड्डों पर साल 2017 में चोरी के किसी भी मामले के दर्ज होने की सूचना नहीं है. सिन्हा ने लिखित जवाब में कहा, 'देश में हवाई अड्डों पर सुरक्षा के लिए नियामक प्राधिकरण, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले ऐसी चोरी की घटनाओं में काफी कमी आई है.' उन्होंने कहा, 'चोरी इत्यादि जैसी घटनाएं कानून-व्यवस्था का मुद्दा है, जो राज्य का विषय है. जब ऐसी घटनाओं सामने आती हैं, तो स्थानीय पुलिस के पास शिकायतें दर्ज की जाती हैं, जो आगे की कार्रवाई करती हैं.' आंकड़ों के अनुसार मुंबई और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर साल 2016 में चोरी के क्रमश: 17 और 11 मामले दर्ज किए गए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RJhnUs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S