सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले पर फूटा अभय चौटाला का गुस्सा, कहा- नहीं जाऊंगा पाकिस्तान

पुलवामा आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चालीस जवानों के शहीद होने के दो दिन बाद भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला ने पाकिस्तान जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. चौटाला ने इस घटना को लेकर देश भर के लोगों में पाकिस्तान को लेकर जबरदस्त गुस्सा और नाराजगी को देखते हुए यह फैसला लिया है. दरअसल अभय चौटाला को पाकिस्तानी प्रांत पंजाब के लाहौर में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. INLD नेता ने कहा कि वो उस देश की यात्रा करना पसंद नहीं करेंगे जो भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हो. उन्हें शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निजी यात्रा के लिए लाहौर जाने की अनुमति दी थी. Indian National Lok Dal leader Abhay Singh Chautala cancels his visit to Lahore, Pakistan in the light of #PulwamaAttack. Delhi's Patiala House Court had yesterday allowed him to travel to Lahore for a personal visit. He is an accused in a disproportionate assets case. (file pic) pic.twitter.com/SzptrggXWv — ANI (@ANI) February 16, 2019 चौटाला का कहना है कि करतारपुर कॉरिडोर के जरिए जरूर कुछ स्थितियां सुधरती दिख रही थीं. लेकिन पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने फिदायीन हमला कर भरोसे के बन रहे माहौल को नष्ट करने का काम किया है. बता दें कि अभय सिंह चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद हैं. उन्होंने पीएमएल-क्यू (PML-Q) के नेता वजाहत हुसैन के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए लाहौर जाने की अनुमति मांगी थी. जिसपर कोर्ट ने दो लाख रुपए के निजी मुचलके की शर्त पर उन्हें लाहौर जाने की इजाजत दी थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GOnYLF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S