सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: गवर्नर सत्यपाल मलिक ने दिए निर्देश- बिना दया दिखाए दोषियों पर कार्रवाई करे पुलिस

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को हाई लेवल मीटिंग की है. राजभवन में हुई इस मीटिंग में पुलवामा हमले के बाद राज्य के लॉ एण्ड ऑर्डर पर चर्चा हुई. हाई लेवल मीटिंग में गवर्नर मलिक ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जो लोग हिंसा, आगजनी और अफवाह में शामिल हैं उन पर बिना दया दिखाए सख्त कार्रवाई की जाए. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 20 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पुलवामा में बीते गुरुवार को अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे. जिनमें से ज्यादातर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौट रहे थे. जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की. घायलों का श्रीनगर स्थित सेना के अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. The Governor has directed the Police to take strict action without mercy against those indulging in any type of violence, arson or rumour mongering irrespective of political and religious affiliation. https://t.co/W0al4wQNQs — ANI (@ANI) February 16, 2019 ये भी पढ़ें: पुलवामा हमला: चीन ने सुषमा स्वराज को भेजा शोक संदेश लेकिन जैश के आतंकी को बैन करने पर जताई आपत्ति ये भी पढ़ें: best toilet paper in the world सर्च करने पर, Google दिखाएगा- पाकिस्तान का झंडा

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GSt9dN

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S