महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन उनके पुतले को गोली मारने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा पांडे और उनके पति अशोक पांडे को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया. अब दोनों को अलीगढ़ लाया जा रहा है. Aligarh police has arrested Hindu Mahasabha's Pooja Pandey and her husband Ashok Pandey from Tappal, for recreating Mahatma Gandhi’s assassination. — ANI UP (@ANINewsUP) February 6, 2019 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है. इसी दिन नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला हाउस में गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने नाथूराम की याद में इस दिन शौर्य दिवस मनाया था. पूजा पांडे ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारी थी और बाद में दहन किया था. मामले के सामने आने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. मामले में अबतक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पूजा और अशोक पांडे की पुलिस तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब दोनों को स्थानीय थाना लेकर जाएगी. इसके बाद कागजी कार्रवाई होगी और फिर दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BnAi1R
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BnAi1R
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें