सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध शराब मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा, उम्मीद है राज्य सरकारें दोषियों पर कार्रवाई करेंगी

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है. यूपी के सहारनपुर, मेरठ, कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से ज्यादा मौतें हुई तो वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की में जहरीली शराब के कारण 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकारें दोषियों पर कार्रवाई करेंगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा 'अवैध शराब के कारण उत्तराखंड और यूपी में 100 से अधिक लोगों की मौत से दुखी और स्तब्ध हूं. दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है. इसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी कि अवैध शराब का व्यापार 2 राज्यों में इतने बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है.' Eastern UP Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra: I hope that the state govts take strict action against culprits and provide compensation & govt jobs for the families of the deceased. I express my condolences to bereaved families. https://t.co/XG3tpC7Sdr — ANI (@ANI) February 10, 2019 उन्होंने कहा 'मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरियां प्रदान करेगी. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं.' वहीं जहरीली शराबकांड से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद दोनों राज्यों में हड़कंप मच गया है. अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई की जा रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RQHVmX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S