सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चुनाव प्रचार में पुलवामा हमले को लेकर मोदी कर रहे हैं राजनीति : महाराष्ट्र कांग्रेस

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर पुलवामा हमले को लेकर देश की भावनाएं भुनाने का आरोप लगाया. मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के यवतमाल और धुले में जनसभाओं को संबोधित किया और उन्होंने सीआरपीएफ काफिले पर गुरुवार को हुए हमले पर बात की. उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हमले के दोषियों को दंडित किया जाएगा. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता रत्नाकर महाजन ने कहा, 'इससे शहीद सैनिकों के लिए उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) झूठी चिंताएं उजागर हुई है. पुलवामा की घटना पर देश शोक में है और प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सरकार के साथ खड़ी रहेंगी लेकिन वह खुद अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं और एक राष्ट्रवादी आधार बना रहे हैं.' पार्टी के प्रचार के लिए पुलवामा हमले का कर रहे हैं इस्तेमाल महाजन ने आरोप लगाया, 'शहीदों का पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए अभी उनके पैतृक स्थान ले जाया जा रहा है और प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए पहले ही प्रचार शुरू कर दिया है.’ उन्होंने कहा कि मोदी किसानों के साथ ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए पांच साल पहले यवतमाल जिले के दाभडी आए थे. महाजन ने कहा, ‘उन्होंने (मोदी) आज (एक रैली में अपने भाषण में) यह याद किया लेकिन वह यह उल्लेख करना भूल गए कि इस गांव के एक किसान ने आत्महत्या करने से पहले उन्हें एक पत्र लिखा था.’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अच्छा होता यदि मोदी ने अपनी पिछली यात्रा को याद करते समय मृत किसान के प्रति सहानुभूति व्यक्त की होती.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SXmPbg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S