सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराष्ट्र में जल्द ही अपराध होगा नई दुल्हनों का वर्जिनटी टेस्ट कराना

महाराष्ट्र में प्रचलित कुप्रथा दुल्हनों को वर्जिनिटी टेस्ट यानी कौमार्य परीक्षण को जल्दी ही अपराध घोषित किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि वो दुल्हनों को वर्जिनिटी टेस्ट के लिए बाध्य करने को जल्दी ही दंडनीय अपराध बनाएगी. बता दें कि महाराष्ट्र के कई समुदायों में ये परंपरा निभाई जाती है, जिसमें नई दुल्हन को ये साबित करने के लिए बाध्य किया जाता है कि वो शादी के पहले कुंवारी थीं या नहीं. यानी कहीं उन्होंने किसी के साथ शारीरिक संबंध तो नहीं बनाया था. बता दें कि महिलाओं की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने वाला यह रिवाज कंजरभाट भाट और कुछ अन्य समुदायों में है. इसी समुदाय के कुछ युवाओं ने इसके खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया है. बुधवार को गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल ने इस मुद्दे पर कुछ सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरहे भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं. पाटिल ने इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘कौमार्य परीक्षण को यौन हमले का एक प्रकार समझा जाएगा.... विधि एवं न्याय विभाग के साथ सलाह के बाद एक सर्कुलर जारी किया जाएगा, जिसमें इसे दंडनीय अपराध घोषित किया जाएगा.’ इस बीच, पाटिल ने यह भी कहा कि उनका विभाग यौन हमले के मामलों की हर दो महीने पर समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अदालतों में ऐसे मामले कम लंबित रहें.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SdcpEX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S