सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाम बड़े और दर्शन छोटे: पहले ही सफर में डेढ़ घंटे लेट हुई 'वंदे भारत एक्सप्रेस'

भारत की पहली सेमी हाई स्पीड (Semi high speed train) ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई. लेकिन अपने पहले ही सफर में ये ट्रेन 1 घंटे 25 मिनट लेट रही. Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन दिल्ली से कानपुर के बीच लेट हुई थी. इसके अलावा वापसी में वारणसी से दिल्ली का सफर भी करीब एक घंटे देर से शुरू हुआ. कोहरे को भी ट्रेन के लेट होने की वजह माना जा रहा है. ट्रेन के वाराणसी पहुंचने का समय दोपहर 2 बजे था, जबकि ट्रेन दोपहर 3.25 पर वाराणसी पहुंची. दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चली. कानपुर पहुंचते-पहुंचते ट्रेन 1.12 घंटे लेट हो गई. इलाहाबाद जंक्शन पर भी ट्रेन दिन में 12.23 बजे की जगह 1.31 बजे पहुंची. 1.35 बजे ट्रेन जंक्शन से वाराणसी के लिए रवाना हुई. वहां भी 1.25 घंटे की देरी से ट्रेन दिन में 3.25 बजे पहुंच सकी. उधर वाराणसी से भी वंदे भारत ट्रेन दिन में 3 बजे की बजाय शाम 4.19 बजे चली. पहले ही दिन इस ट्रेन से इलाहाबाद से वाराणसी के बीच 117 यात्रियों ने सफर किया, जबकि इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या 657 रही. 3 मार्च तक यह ट्रेन पूरी तरह से फुल है. इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को ट्रेन की सुविधाएं काफी पसंद आ रही हैं लेकिन उन्होंने खाने की क्वालिटी में थोड़ी सुधार लाने की बात की है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2NdsULh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S