कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में हुए आतंकी हमले को हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और पूरा विपक्ष इस वक्त सरकार और अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है. गांधी ने कहा, ‘यह बहुत भयावह त्रासदी है. आतंकवाद का मकसद हमारे देश को तोड़ना और बांटना है लेकिन मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती. पूरा विपक्ष अपने सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ा है.’ उन्होंने कहा, ‘यह हमला हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला हुआ है. जिन लोगों ने यह भी किया है उनको यह नहीं लगना चाहिए कि वे इस देश को जरा सा भी चोट पहुंचा सकते हैं. उनको मालूम होना चाहिए कि यह देश इस तरह के हमले को भूलता नहीं है.’ राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत भयावह त्रासदी है. आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटा जाए. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा बेहद घृणित है. राहुल ने कहा कि हमारे दिल में चोट पहुंची है. मैं सुरक्षा बलों के परिवारों से कहना चाहता हूं कि हम उनके साथ खड़े हैं और हमारी पूरी शक्ति उनके साथ है. यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले पर बोले पीएम मोदी- देश को भरोसा देता हूं कि दोषियों को छोड़ूंगा नहीं पुलवामा आतंकी हमले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद मौजूद थे. इस दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे जवानों और उनके परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ी है. हम राष्ट्र को एकजुट रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शोक का दिन है. हमारे देश ने करीब 40 सशस्त्र बलों के जवानों को खो दिया है और हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों को बताएं कि हम उनके साथ हैं. हम कभी भी आतंकवादी ताकतों से समझौता नहीं करेंगे. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 42 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UZUVsi
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UZUVsi
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें