सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायपुरः पत्रकार बीजेपी नेताओं से मिलते समय पहनते हैं हेलमेट, आखिर क्या है माजरा?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले कुछ समय से पत्रकार बीजेपी की कवरेज के दौरान हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ नजारा बीते मंगलवार को शहर में दिखा जब नगर निगम रायपुर में बीजेपी पार्षदों के प्रदर्शन को कुछ पत्रकारों ने हेलमेट पहनकर कवर किया. एनडीटीवी के अनुसार यह विरोध बीते 02 फरवरी की घटना को लेकर है. बता दें कि उस दिन बीजेपी के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई थी. पत्रकार सुमन पांडेय के साथ मारपीट की गई इसके कवरेज के दौरान एक पत्रकार सुमन पांडेय के साथ मारपीट की गई. इस मामले में पुलिस ने रायपुर बीजेपी प्रमुख राजीव अग्रवाल और तीन पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. सुमन पांडेय ने कहा- मैं अपने मोबाइल फोन पर बैठक का एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था जब अचानक बीजेपी नेताओं ने किसी मुद्दे पर आपस में बहस शुरू कर दी. राजीव अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति उत्कर्ष त्रिवेदी ने मुझे हाथापाई के वीडियो को हटाने के लिए कहा, जिसे मैंने अस्वीकार कर दिया. पत्रकारों ने पांडे की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया उन्होंने फिर मुझे मारना शुरू कर दिया और जबरदस्ती वीडियो डिलीट कर दिया. सुमन पांडेय ने कहा- मुझे बैठक कक्ष के अंदर लगभग 20 मिनट के लिए बैठाया गया था. जब मैं बाहर आया तो मैंने अन्य पत्रकारों को इस घटना के बारे में बताया. बाद में बीजेपी कार्यालय में कई और पत्रकार पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. पत्रकारों ने पांडे की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया. पार्टी ने सुमन पांडे से माफी मांगी है बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि पार्टी ने पांडे से माफी मांगी है. यह विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा करने के लिए एक बंद दरवाजे की बैठक थी. फुटेज में साफ देखा गया है कि पत्रकारों को प्रारंभिक बैठक के बाद बैठक कमरा छोड़ने के लिए कहा गया था. मोबाइल बंद रखने के लिए भी कहा गया था. पत्रकारों का दल आरोपियों को पार्टी से निलंबित करने की मांग कर रहा है. इसके तहत बीते शनिवार देर रात तक बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पत्रकारों ने धरना भी दिया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TADjmN

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S