राजस्थान के जोधपुर में के दुगर गांव में एक दलित कॉन्स्टेबल की बारात पर गांव के ही लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के पहरे में ही शादी व विदाई करवाई गई. दरअसल, लोरड़ी देजगरा के रहने वाले दलित कॉन्स्टेबल सवाईराम की शादी नेताराम मेघवाल की बेटी के साथ तय हुई थी. 9 फरवरी को देर शाम जैसे ही बारात दुगर गांव में पहुंची बाराती ढोल और डीजे बजाकर नाचने गाने लगे, तभी गांव के कुछ लोगों ने बारात को रोकने की कोशिश की. A Dalit police personnel’s wedding procession was allegedly attacked on Saturday in Dugar village. Read @ANI story | https://t.co/0vjKbVcxDo pic.twitter.com/efEBIQY0Jd — ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2019 उन लोगों ने बारातियों के लिए अपशब्द बोले और उन पर धारदार हथियारों से हमला किया. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सवाईराम ने कहा कि गांव के लोग जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दे रहे थे. जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया. उन्होंने बारात रुकवा दी और दुल्हे की गाड़ी चला रहे ओमप्रकाश के साथ मारपीट की. इस बीच कुछ लोगों ने बरात पर पथराव भी कर दिया. बारातियों के साथ मारपीट की गई और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस ने रात में घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिर पुलिस के पहरे में शादी व विदाई करवाई गई. बता दें कि हमला करने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TJY9jH
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TJY9jH
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें