सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऐतिहासिक हम्पी के पत्थरों को गिराते हुए युवकों की वीडियो हुई वायरल, जांच में जुटी पुलिस

कर्नाटक में यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी में एक पत्थर के खंभे को क्षतिग्रस्त करने वाले तीन लोगों की वीडियो क्लिप वायरल हो गई है. वीडियो के सामने आते ही पुलिस वीडियो में नजर आने वाले तीनों लोगों की तलाश में जुट गई है. शनिवार को कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एक बयान में, शिवकुमार, जो बेल्लारी के जिला प्रभारी मंत्री भी हैं, ने कहा कि उन्होंने पुलिस को दोषियों का पता लगाने और कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दे दिया है. उन्होंने कहा, 'हम ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे.' और भी पत्थर बिखरे हुए दिख रहे हैं दरअसल एक क्लिप सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है. जिसमें तीन लोग एक नक्काशीदार पत्थर के खंभे को जमीन पर धकेलते हए दिख रहे हैं. उन लोगों के धक्के के कारण वह पत्थर टूट जाता है. वीडियो में कई क्षतिग्रस्त खंभे इधर-उधर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस बात की पुष्ठि नहीं की जा सकती है कि वो पत्थर भी इन्ही लोगों ने गिराए हैं. Young Indian men vandalize Hampi, the @UNESCO World Heritage site which is on @nytimes 52 places to visit in 2019 https://t.co/FuBjAJpLpj and post a video celebrating their act. I hope they are caught and made an example of in terms of a long prison sentence h/t @WhatsApp pic.twitter.com/v5DUM7xhuw — Raju Narisetti (@raju) February 2, 2019 पुलिस का कहना है कि वे वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और उन्होंने जांच शुरू कर दी है. इंडियन एक्सप्रेस के मुतबक इस बीच, स्थानीय लोगों ने एक विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मांग की गई कि स्मारकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए. मालूम हो कि हाल ही में, हम्पी को दुनिया में 52 सर्वश्रेष्ठ घूमने वाली साइटों की न्यूयॉर्क टाइम्स की लिस्ट में दूसरा स्थान दिया गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t4o61s

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S