सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के बाद तबाही के मंजर के बीच ऐसे हुई शहीद जवानों की शिनाख्त

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुआ आतंकवादी हमला इतना भीषण था कि हमले का शिकार हुई सीआरपीएफ की बस के चीथड़े उड़ गए थे. कुछ मिनटों में पूरा इलाका हिल गया और सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए. धमाकों और चीख के बंद होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी, तबाही के मंजर के बीच में शहीद जवानों की शिनाख्त करना. हमले में जिस बस को शिकार बनाया गया था, उसमें सीआरपीएफ के 44 जवान बैठे हुए थे. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अब मारे गए जवानों की शिनाख्त करने की बारी थी. जवानों ने शहीद हुए सीआरपीएफ के सभी 40 जवानों की पहचान उनके आधार कार्ड, आईडी कार्ड और कुछ अन्य सामानों के जरिए की. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस भीषण विस्फोट से जवानों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे इसलिए उनकी शिनाख्त करना मुश्किल काम था. इन शहीदों की पहचान आधार कार्ड, फोर्स के आईडी कार्ड, पैन कार्ड या उनकी जेबों या बैगों में रखे छुट्टी के आवेदनों से की जा सकी. वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कुछ शवों की शिनाख्त कलाइयों में बंधी घड़ियों या उनके पर्स से हुई. पहचान में मदद करने के लिए ये सामान उनके सहयोगी ने पहचाने थे. गुरुवार की शाम कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा नेशनल हाईवे पर जैश-ए-मुहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 200 किलो आरडीएक्स से भरी स्कॉर्पियो कार हाईवे से गुजर रहे सीआरपीएफ के एक काफिले की एक बस से टकरा दी थी, जिससे बहुत बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में 40 सीआरपीएफ जवानों की जानें चली गईं, वहीं 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए. (एजेंसी से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ST3vfb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S