सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कश्मीर और हिमाचल में जमी रही बर्फ की मोटी चादर, कोहरे से ढंकी रही दिल्ली की सुबह

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी लगातार जारी है. रविवार को भी भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाईवे बंद रहा है. नेशनल हाइवे यहां पिछले पांच दिन से बंद है. उधर हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है. रविवार को लाहौल-स्पिति जिले के उदयपुर के त्रिलोकनाथ में बर्फबारी से इमारतों पर बर्फ की मोटी चादर चढ़ गई. दिन में धूप निकलने के बाद वहां कुछ ऐसा नजारा रहा. Lahaul and Spiti district: Triloknath in Udaipur region covered in a blanket of snow. #HimachalPradesh pic.twitter.com/rEpmSYJK1P — ANI (@ANI) February 10, 2019 कश्मीर के राजौरी जिले में हुई बर्फबारी को हटाने का काम चलता रहा. Jammu and Kashmir: Visuals of snow clearing operation underway in Rajouri district. pic.twitter.com/RIGip2FYbr — ANI (@ANI) February 10, 2019 कश्मीर में इस बुधवार से ही राज्य को देश से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश की वजह से बंद है. यहां लगातार बारिश, बर्फबारी और कहीं-कहीं पर हिमस्खलन भी हो रहा है. राज्य में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा तो है लेकिन जिन इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहां तापमान अब भी जीरो से नीचे है. उधर दिल्ली में रविवार की सुबह कोहरा रहा. धूप निकलने के बावजूद हल्की धुंध रही. रविवार को कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही है, जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें अपने समय से देर रहीं. 13 trains to Delhi are running late today due to fog/low visibility. (file pic) pic.twitter.com/8lDjIugjgL — ANI (@ANI) February 10, 2019

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2E4hzdH

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S