सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झुग्गी बस्ती जाकर दिव्यांग बच्चे से मिलीं प्रियंका गांधी, इलाज का दिया भरोसा

कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पहले प्रियंका गांधी ने दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक दिव्यांग बच्चे से मुलाकात की है. मंगलवार शाम प्रियंका औरंगजेब रोड क्लस्टर हाउसिंग में आशीष नाम के इस बच्‍चे और उसके परिवार से मिलने पहुंचीं थीं. यह बस्‍ती कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के पीछे है. प्रियंका राहुल गांधी के आवास के पिछले दरवाजे से यहां पहुंची थीं. इस दौरान प्रियंका ने झुग्‍गी में रहने वाले कुछ अन्य लोगों के साथ भी फोटो खिंचवाई. दरअसल प्रियंका को राहुल गांधी से मिलने जाना था लेकिन उनके आवास के मेन गेट पर मीडिया का काफी जमावड़ा था. प्रियंका ने इससे बचने के लिए दूसरा रास्‍ता अपनाया. उन्‍होंने होशियारी दिखाते हुए अपनी गाड़ी मेन गेट से राहुल के घर के अंदर भेज दी और खुद पैदल ही झुग्‍गी बस्‍ती में लोगों से मिलते हुए पीछे के दरवाजे से राहुल के घर पहुंचीं. [caption id="attachment_189692" align="alignnone" width="1002"] झुग्गी बस्ती में जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने वहां रहने वाले अन्य लोगों से भी मुलाकात की (फोटो: पीटीआई)[/caption] न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार आशीष के पिता सुभाष यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी हर दो महीने में उनसे मिलने एक बार आती हैं. उन्‍होंने कहा, 'वो पिछले तीन-चार साल से आशीष के इलाज में मदद कर रही हैं. वो आज हमारे घर आई थीं और उन्‍होंने आशीष की सेहत और इलाज के बारे में पूछा.' Delhi:Priyanka Gandhi Vadra visited a differently-abled boy Ashish at Aurangzeb Road cluster housing,today.Ashish's father Subhash Yadav says,"She comes every 2 months,spends time with us&asks us about our well-being.She has been helping us in Ashish's treatment for last 3-4 yrs" pic.twitter.com/JXUsO2wqAN — ANI (@ANI) February 5, 2019 यादव ने बताया कि राहुल और प्रियंका गांधी ने उनकी काफी मदद की है और वो भी उन्‍हें अपने परिवार जैसा मानते हैं. प्रियंका की आशीष के परिवार से बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में वो परिवार को हरसंभव मदद का आश्‍वासन देने की बात कहती सुनी जा रही हैं. आशीष के इलाज को लेकर वह कहती हैं कि 'जितना भी खर्चा हो बता दिया करो. मैं किसी को भेज दूंगी.' इस दौरान आशीष का परिवार प्रियंका को बैठने को कहता है, लेकिन वो कहती हैं कि आज (मंगलवार) वो बैठ नहीं सकती हैं क्‍योंकि उनकी बैठक है. प्रियंका ने कहा कि मीडिया से बचने के लिए वो इस रास्‍ते से आई हैं. हालांकि वो उनके यहां पानी पीने की बात मान लेती हैं और उनसे बोलती हैं, 'जल्‍दी लाओ.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HUhRI2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S