सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा- इस हमले की निंदा के लिए शब्द नहीं हैं मेरे पास

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'मेरे पास इस हमले की निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं. सीमा पर हो रही झड़पें और सर्जिकल स्ट्राइक से कुछ भी नहीं हो रहा.' मुफ्ती ने कहा, 'एनडीए सरकार और सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ आना चाहिए और इस खूनी लड़ाई का कोई समाधान निकालना चाहिए.' जम्मू कश्मीर सरकार के सलाहकार के विजय कुमार के मुताबिक हमले में मरने वालों की संख्या लगभग 40 है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने फिर एक बड़े हमले को अंजाम दिया है. अब जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आईईडी धमाके की घटना सामने आई है. इस धमाके में 40 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है. वहीं कई जवान घायल हैं. अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए जवानों को निशाना बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लास्ट के बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की बसों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक सीआपीएफ के काफिले में दर्जनभर गाड़ियां शामिल थीं. जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. जैश ने कश्मीरी न्यूज एजेंसी GNS को एक टेक्स्ट मैसेज कर हमले की जिम्मेदारी ली. जैश ए मोहम्मद ने इस हमले को फिदायीन हमला करार दिया. Mehbooba Mufti on Pulwama attack: I don't have enough words to condemn this attack. Border skirmishes and surgical strikes are leading to nothing. NDA Govt and all political parties must come together and reach a solution to end this bloodshed pic.twitter.com/0tcQNi1nul — ANI (@ANI) February 14, 2019 ये भी पढ़ें: Kejriwal Vs LG: जज को जनता भगवान मानती थी, लेकिन भगवान भी इंसाफ नहीं कर सके- संजय सिंह ये भी पढ़ें: बैंकों को मुझसे पैसा लेने के लिए क्यों नहीं कह रहे पीएम मोदी: माल्या

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GNfxjX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S