कोई आप का दरवाजा जोर जोर से खटखटाए तो आप क्या करेंगे. जाहिर है कि आप दरवाजा खोलकर सामने खड़े शख्स पर नाराजगी जाहिर करेंगे. लेकिन फ्लोरिडा की एक महिला के साथ जब ऐसा हुआ तो उसे नाराज होने का मौका भी नहीं मिला. एनडीटीवी के मुताबिक उसका दरवाजा कोई बहुत तेजी से खटखटा रहा था. जब इस महिला ने दरवाजा खोला तो सामने 10 फुट का मगरमच्छ था. गेरी स्टेपल्स ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बहुत डर गईं जब उन्होंने दरवाजे के बाहर विशाल मगरमच्छ देखा. स्टेपल्स ने बताया, 'मैंने उसे वहां देखा और वह लगातार मेरे दरवाजे पर हमला कर रहा था जिसके बाद मैं भाग गई. मैंने कोई प्रयास नहीं किया उसे रोकने का. फॉक्स न्यूज के मुताबिक पड़ोसियों ने इस 158 किलो के मगरमच्छ पर काबू करने की कोशिश की लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने बैकअप के लिए फोन किया. स्टेपल्स ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि वो यहां से चला गया, अब मुझे उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक ट्रैपर ने उस जानवर की गोली मारकर हत्या कर दी. ये भी पढ़ें: Kejriwal Vs LG: जज को जनता भगवान मानती थी, लेकिन भगवान भी इंसाफ नहीं कर सके- संजय सिंह ये भी पढ़ें: बैंकों को मुझसे पैसा लेने के लिए क्यों नहीं कह रहे पीएम मोदी: माल्या
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2N9I0S8
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2N9I0S8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें