महाराष्ट्र में एक व्यक्ति पर अपनी गर्भवती बीवी की क्रूर हत्या का आरोप लगा है. हत्या तब सामने आई, जब उस व्यक्ति ने खुद अगले दिन पुलिस थाने जाकर सरेंडर किया. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ओस्मानाबाद जिले के एक व्यक्ति ने शनिवार को कथित रूप से अपनी गर्भवती बीवी की हत्या कर दी और रात भर उसके शव के पास सोया रहा. अगली सुबह उठकर पुलिस थाने जाकर अपने अपराध का ब्यौरा देकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ओमर्गा तहसील का रहने वाला विनोद धनसिंग पवार है. उसने अपनी बीवी प्रियंका राठौर की हत्या गुरुवार को कर दी थी. आरोपी बोरवेल कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता है और उसकी बीवी तुलजापुर में नर्स थी. मुरुम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उनका आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इसके बाद रात भर वो अपनी बीवी के शव के पास सोया रहा और शुक्रवार की सुबह पुलिस स्टेशन आकर अपना अपराध स्वीकार कर सरेंडर कर दिया. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि उनकी शादी को अभी बस नौ महीने हुए थे और उसकी बीवी पांच महीने की गर्भवती थी. मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अकसर उसके परिवारवालों से पैसे मांगता था, जिससे उनके आपस में काफी झगड़े होते थे.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WTr9az
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WTr9az
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें