सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव ‘अच्छे परिणाम’ लेकर आएगा, अमर्त्य सेन ने जताई उम्मीद

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी है कि आगामी लोकसभा चुनाव कुछ ‘अच्छे परिणाम’ लेकर आएगा. उन्होंने दावा किया कि आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा जैसे योजनाओं से देश में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है. शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए सेन ने कहा, ‘केवल पैसा देने से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में मदद नहीं होगी. ये योजनाएं संकीर्ण सोच द्वारा निर्देशित होती हैं, जिसका मकसद केवल श्रेय लेना है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि देश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के सुधार के लिए जो पैसे खर्च किए जा रहे हैं वह पर्याप्त नहीं हैं. नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा, ‘प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की यहां अनदेखी की जा रही है .’ जो इसका खर्च वहन कर सकते हैं वह निजी अस्पतालों में जाते हैं क्योंकि सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अच्छी नहीं है . उन्होंने हलांकि, उम्मीद जताई कि आगामी आम चुनाव कुछ ‘अच्छे परिणाम’ लेकर आएगा. प्रत्येक व्यक्ति को लोकसभा चुनाव का इंतजार है और हमे उम्मीद है कि परिणाम अच्छा होगा, देश विकास करेगा. मैं निराशावादी नहीं हूं. मुझे लोकतंत्र में भरोसा है.’ भारत और चीन के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क लोकतंत्र के बारे में हमसे सीख सकता है लेकिन ‘हमें पता लगाना होगा कि उनका आर्थिक विकास इतना तेज क्यों है.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GsNw1x

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S