सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संसद की मंजूरी के बिना अत्यधिक खर्च के लिए सरकार को लताड़: कैग रिपोर्ट

विनियोग खातों के ऑ़डिट ने हर स्तर पर सबसे ऊपर से लेकर सबसे नीचे तक जवाबदेही को लागू करने में अकाउंट्स ऑफिसरों विफलता को उजागर कर दिया. जिसके 2017-18 के दौरान संसदीय प्राधिकरण पर 99,610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ. मंगलवार को संसद में पेश किए गए 'केंद्र सरकार के खातों' पर सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है: 'संसद द्वारा अनुमोदित अनुदानों पर इतना अधिक व्यय संसद की इच्छा और लोकतंत्र के मूल सिद्धांत का उल्लंघन है. संसद के अनुमोदन के बिना एक रुपया भी खर्च नहीं किया जा सकता है, और इसलिए, इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए.' 2017-18 के दौरान अनुमोदित मांगों के विरुद्ध भारत सरकार का कुल व्यय 88,81,034 करोड़ रुपए था. जिसमें से सिविल मंत्रालयों (96 अनुदान) द्वारा 81,80,553 करोड़ (92.11 प्रतिशत), 3,81,568 करोड़ (4.30 प्रतिशत) रेलवे द्वारा (एक अनुदान), रक्षा (दो अनुदान) और 2,92,131 करोड़ (3.29 प्रतिशत)। डाक विभाग द्वारा 26,782 करोड़ (0.30 प्रतिशत). संविधान का अनुच्छेद 114 (3) यह प्रावधान करता है कि कानून द्वारा किए गए विनियोगों को छोड़कर भारत के समेकित कोष से कोई धन नहीं निकाला जाएगा. सामान्य वित्तीय नियम (जीएफआर), 2017, यह निर्धारित करता है कि संसद द्वारा एक साल के लिए दिए गए अनुपूरक अनुदान या अग्रिम निधि से ज्यादा खर्च नहीं किया जाएगा. सीएजी ने यह भी देखा कि 2017-18 के दौरान, 15 अनुदानों में से 18 मामलों में संपूर्ण नकदी अनुपूरक अनुपयोगी रहे. 11 ऐसे मामलों में जिनमें 11,017 करोड़ के नकद अनुपूरक भी शामिल हैं, इनमें वास्तविक खर्च तो मूल प्रावधानों से भी कम था. इसमें कहा गया है कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा उपकर के तहत एकत्र 94,036 करोड़ रुपए भारत के समेकित कोष में रखे गए था. ये प्रक्रिया के विपरीत क्योंकि इस उद्देश्य के लिए बनाई गई निधि में इस पैसे को जमा करना था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RXagb9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S