सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीवान: ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे लोगों को कुचला, सात की मौत

बिहार के सीवान में शादी समारोह से लौट रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल डाला है. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार सीवान के तरवारा मुख्यपथ पर निजामपुर के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में पिकअप वैन में सवार सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. Bihar: 7 people dead and 8 injured in a collision between a truck and a pick-up van late last night in Siwan. The pick up van was on its way back from a wedding when the incident took place. — ANI (@ANI) February 17, 2019 घायलों को इलाज के लिए सीवान जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से गंभीर सात लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है. हादसे के शिकार सभी लोग सीवान के गोरेयाकोठी थाना के हरपुर गांव के रहने वाले थे. वो रघुनाथपुर प्रखंड के पतेजी गांव में एक विवाह (तिलक) समारोह से लौट रहे थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में चार दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थी शामिल थे. जबकि कुछ बैंड पार्टी में काम करते थे. राज्य सरकार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IgGONS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S