सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लॉन्चिंग के अगले दिन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में आई खराबी, वाराणसी से लौटने के दौरान रुकी

भारत की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के रवाना होने के 24 घंटे के अंदर ही इसमें गड़बड़ी आ गई. वाराणसी से लौट रही इस सुपरफास्ट ट्रेन में दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर और टुंडला जंक्शन से 18 किलोमीटर पहले खराबी आ गई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के आखिरी के कुछ डिब्बों के ब्रेक अचानक जाम हो गए और अंतिम चार बोगियों में बिजली गुल हो गई. ट्रेन में मौजूद इंजीनियरों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि ट्रेन के कंट्रोल्स भी फेल हो गए और फिलहाल इस गड़बड़ी को ठीक नहीं किया जा सका. इस ट्रेन में मौजूद पत्रकारों सहित तमाम यात्रियों को दो अन्य ट्रेन के जरिए शनिवार सुबह सवा आठ बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. माना जा रहा है कि ऐसा रेल पटरी पर किसी जानवर के ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुआ. Railways Min: Vande Bharat Express was standing 18km from Tundla since 6.30 am. There seems to be disruption due to a possible cattle run over. It wasn't a scheduled commercial run. Commercial ops begin from 17 Feb. After removing obstacle, journey to Delhi resumed around 8.15 am pic.twitter.com/jxLBD9Cg8v — ANI (@ANI) February 16, 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और रविवार से यह आम लोगों के लिए शुरू होने वाली थी. इस रेलगाड़ी को पहले 'ट्रेन 18' नाम से जाना जाता था. बिना इंजन के चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी पहुंची थी. इसके बाद शुक्रवार रात 11 बजकर 19 बजे यह वाराणसी से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. अपने पहले ही सफर में इस ट्रेन की टॉप स्पीड करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DOFoVg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S