सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदाता सूची से नाम हटने की जानकारी कोई फोन पर दे तो सतर्क हो जाएं: मुख्य चुनाव अधिकारी

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने एक अहम जानकारी साझा की है. कार्यालय ने बताया कि दिल्ली के कई लोगों के पास ऐसी कॉल्स आ रही हैं जिसमें उनसे कहा जा रहा है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. कार्यालय ने बताया, 'नागरिक अज्ञात सूत्रों से आ रही ऐसी भ्रम फैलाने वाली कॉल्स से सतर्क रहें. मतदाता सूची से नाम हटाने या नाम जोड़ने का अधिकार केवल चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के पास है.' गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 30 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के पीछे बीजेपी का हाथ बताया था. आप ने आरोप लगाया था, 'दिल्ली में मतदाता सूची से व्यापक पैमाने पर छेड़छाड़ करने के मामले सामने आए हैं. इस बात के सबूत हैं कि अकेले दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से एक लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए.' शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात भी की थी और कहा था कि चुनाव आयोग को केजरीवाल की पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करना चाहिए. Office of Chief Electoral Officer, Delhi: Citizens are hereby advised to beware of such misleading calls coming from unknown persons/entities/sources. The only authority to add or delete a name in the electoral is Electoral Registration Officer. https://t.co/aMIiQtPYSg — ANI (@ANI) February 9, 2019 ये भी पढ़ें: जो राहुल बाबा के परिवार ने 55 साल में नहीं किया, वो मोदी जी ने 55 महीनों में कर दिखाया: शाह ये भी पढ़ें: UP-उत्तराखंड में जहरीली शराब का कहर: अब तक 90 लोगों की मौत, 30 आरोपी गिरफ्तार  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2I4EcT9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S