सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहारः मुस्लिम टीचर ने वंदे मातरम नहीं कहा था तो मचा हंगामा, जानिए क्या था माजरा

बिहार के कटिहार में एक प्रमाइरी स्कूल टीचर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगान गाने और वंदे मातरम कहने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर पूरे इलाके में हंगामा मचा हुआ है. गांव वाले स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल टीचर के इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. आरोपी शिक्षक की पहचान कर ली गई है. वह मनिहारी प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर में बच्चों को पढ़ाता है. इसका नाम अफजल हुसैन है. Katihar:Scuffle broke out when a primary school teacher Afzal Hussain refused to sing 'Vande Mataram' on Jan 26;Hussain says,"We worship Allah & Vande Mataram means 'vandana'(worship) of Bharat which is against our belief.Constitution doesn't say it's necessary to sing it".#Bihar pic.twitter.com/JjyEWpGRGt — ANI (@ANI) February 7, 2019 संविधान यह नहीं कहता कि इसे गाना जरूरी है टीचर अफजल हुसैन ने इस वायरल वीडियो मे कहा है कि संविधान में कहीं पर भी वंदे मातरम की अनिवार्यता नहीं है. ऐसे में धार्मिक मान्यता को देखते हुए मैंने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान गाने और वंदे मातरम कहने से इनकार कर दिया. हुसैन ने कहा- हम अल्लाह की वंदना करते हैं और वंदे मातरम का अर्थ है भारत की 'वंदना' (उपासना) जो हमारे विश्वास के विरुद्ध है. संविधान यह नहीं कहता कि इसे गाना जरूरी है. वन्दे मातरम बोलते हुए टीचर के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया बता दें कि अफजल हुसैन प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भी हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झंडारोहण करने के बाद सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गांव वाले राष्ट्र गान गा रहे हैं और अंत में वंदे मातरम कहते हैं लेकिन हुसैन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इस दौरान गांव वाले उसके ऊपर भड़क गए और भारत माता की जय, वन्दे मातरम बोलते हुए आरोपी टीचर के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया. किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया टीचर की इस हरकत का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि आपको बता दें कि अफजल हुसैन अब भी अपनी बातों पर कायम है. उनका कहना है कि वह न तो राष्ट्रगान गाएंगे और न ही वन्दे मातरम कहेंगे क्योंकि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले में कहा कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई बात नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा- अगर कोई शिकायत उन तक पहुंचती है तो मामले की जांच कराई जाएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DWcofA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S