सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश: मेडिकल स्टूडेंट्स का खर्चा हुआ कम, सरकार ने आधी की बॉन्ड की रकम

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बॉन्ड राशि घटाकर पांच लाख रुपए कर दी है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने हाई मेडिकल कोर्स की पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की राशि 10 लाख रुपए से घटा कर पांच लाख रुपए करने का फैसला किया है. दरअसल राज्य मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर लंबे समय से बैंक गारंटी नीति का विरोध कर रहे हैं. राज्य विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन ठाकुर ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने मंगलवार की बैठक में बैंक गारंटी आधी करने का फैसला किया है. ठाकुर का ये जवाब कीमोथेरेपी सुविधा के संबंध में कांग्रेस की आशा कुमारी की ओर से पूछे गए सवाल पर था. इससे पहले कुमारी के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा था कि राज्य में कैंसर के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की दिशा में पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं. इससे पहले इस बारे में नूरपुर से बीजेपी विधायक राकेश पठानिया ने भी पूछा था कि कांगड़ा जिला और आस पास के इलाकों में मरीजों को लाभ के लिए आरपीजी मेडिकल कॉलेज टांडा में कीमोथेरेपी की सुविधा कब उपलब्ध कराई जाएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UIPk9W

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S