सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस बार तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है : चिराग पासवान

लोक जन शक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के प्रमुख और राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने पुलवामा आतंकी हमले से दुखी होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. पत्र में पासवान ने मोदी से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ों पर हमला करने की अपील की है. उन्होंने लिखा, 'आतंकवाद के खिलाफ अभियान तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है.' पासवान के इस पत्र की प्रतियां रविवार देर रात मीडिया के साथ साझा की गईं. इसमें उन्होंने कहा, 'आपके कुशल नेतृत्व में देश ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र में विकास किया है. इससे पाकिस्तान परेशान हो गया है. पड़ोसी देश ने अब तक कई कायराना कृत्यों को अंजाम दिया लेकिन ताजा घटना ने राष्ट्र को खासकर युवा को आक्रोशित कर दिया है.' आतंकियों के कायरना हरकत ने एलजेपी कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा पैदा कर दिया है एलजेपी नेता ने अपने पत्र में लिखा, 'मैंने समाचारपत्रों में सीआरपीएफ के कई शहीद जवानों की तस्वीरें देखीं और शोकसंतप्त परिवारों का दर्द महसूस किया है. रांची में हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक इस त्रासदी को देखते हुए शोक सभा में बदल गई और बाद में पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.' उन्होंने कहा कि कायरना हरकत ने एलजेपी कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा पैदा कर दिया है जो आतंकवादी संगठनों एवं उनके आकाओं को लेकर आक्रोश में हैं. पासवान ने कहा, 'मैं इस पत्र के जरिए आपको पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पूरे राष्ट्र की भावनाओं से अवगत करा रहा हूं कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए और इस बार यह अभियान तब तक न रोका जाए, जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है.' रविवार को बिहार के बरौनी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस आतंकवादी हमले से बेहद दुखी हैं.साथ ही पासवान ने भरोसा भी जताया कि प्रधानमंत्री कड़ी कार्रवाई करेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2V3KOmh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S