सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोरखपुर जल्दी ही मेडिकल हब बनेगा, लोगों को ईलाज के लिए यहां से बाहर नही जाना पड़ेगा: जेपी नड्डा

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम में गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती उपलब्धता के बारे में बताया. उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर आने वाले समय में यूपी में मेडिकल हब के तौर पर जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि- 'यूपी में स्वास्थ्य का जो केंद्र बिंदु बन गया है, वो गोरखपुर बन गया है. आप आने वाले समय में देखना, लोग लखनऊ से लेकर के, इधर से लेकर के, अब आपको नहीं जाना पड़ेगा, अब वहां से भी लोग आप के पास आएंगे, ये हब बनेगा मेडिकल एजुकेशन का.' Union Minister, JP Nadda: UP mein swasthya ka jo kendra bindu ban gaya hai, vo Gorakhpur ban gaya hai. Aap aane wale samay main dekhna, log Lucknow se lekar ke, idhar se lekar ke, ab aapko nahi jana padega, ab wahan se bhi log aap ke paas aenge, ye hub banega medical education ka pic.twitter.com/VarzwuwRSC — ANI UP (@ANINewsUP) February 10, 2019 नड्डा गोरखपुर में प्रशिक्षु नर्सों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने सात टीके से बढ़ाकर 12 कर दिए. टीकाकरण 62 प्रतिशत से बढकर 85 हो गया. साल के अंत तक इसे 90 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है. 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने. उन्होंने ये भी कहा कि- बीमारी के कारण 30% लोग गरीबी की रेखा से नीचे आ जाते थे. पीएम मोदी ने ऐसी 40% आबादी को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया. अब तक 11 लाख 80 हजार लोग, इस योजना से 1400 करोड़ का लाभ ले चुके हैं. देश में 118 मेडिकल कॉलेज खोले गए. इनमें 82 ऐसी जगहों पर हैं जहां आना जाना बहुत कठिन है. 18,935 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं. गोरखपुर में 1600 करोड़ रुपए की लागत से एम्स की बिल्डिंग बन रही है. इस पर हर साल 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 55 साल में सूबे को 13 मेडिकल कॉलेज मिले, हमने 55 माह में इतने कॉलेज दिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SmoZBD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S