सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला भारत के साथ ही पूरी मानवता के खिलाफ एक अपराध : आडवाणी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. आडवाणी ने एक लिखित बयान जारी करते हुए कहा, 'पुलवामा हमला भारत पर हमला है, मानवता के खिलाफ एक अपराध है. आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को पता होना चाहिए कि भारत उनकी इन कोशिशों से न तो विभाजित हो सकता है और न ही नष्ट. सरकार जवाबी कार्रवाई में जो भी निर्णय लेगी, पूरे देश को एकजुट होकर उनका साथ देना चाहिए.' 'पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर गुरुवार को हुए आतंकी हमले में करीब 40 जवाब शहीद हो गए. यह हमला भारत और उसकी मानवता के खिलाफ है. मैं इस आक्रोश, निंदा और शोक के समय में सभी देशवासियों के साथ खड़ा हूं. इस मुश्किल घड़ी में मेरी हिम्मत शहीद जवानों के परिवारवालों के साथ है. वहीं मैं घायल जवानों की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करता हूं.' बीते गुरुवार जम्मू-कश्मीर में हुआ यह हमला पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा आतंकी हमला है. पुलवामा के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर्स ने देर रात बयान जारी कर 37 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की. IED ब्लास्ट में हमारे 37 जवान शहीद हुए हैं और कई घायल हैं. घायलों का इलाज श्रीनगर स्थित आर्मी अस्पताल में जारी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DFedwd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S