जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में मध्यप्रदेश के जबलपुर का एक लाल भी शामिल है. जबलपुल के खुड़ावल सिहोरा गांव का अश्विनी भी इस हमले में शहीद हुआ है. 36 साल के अश्विनी कुमार के पिता सुकरी काछी है. शहीद अश्विनी अपने परिवार में सबसे छोटा था. अश्विनी के घर में माता-पिता के अलावा पांच भाई-बहन हैं. मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर शहीद अश्वीनी कुमार को श्रद्धांजली दी. सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पुलवामा में आतंकियों के कायरना हमले में जबलपुर जिले के अश्विनी कुमार शहीद हुए हैं, भारत माता के लिए उनके प्राणों के बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते. बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में 20 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है. पुलवामा के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने IED से हमला किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के हेडक्वार्टर्स ने देर रात बयान जारी कर 37 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की. IED ब्लास्ट में हमारे 37 जवान शहीद हुए हैं और कई घायल हैं. घायलों का इलाज श्रीनगर स्थित आर्मी अस्पताल में जारी है. आपको बता दें कि जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और सीआरपीएफ काफिले पर फिदायीन हमला करने से पहले आतंकी आदिल उर्फ वकास का एक वीडियो जारी किया था. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे. जिनमें से ज्यादातर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौट रहे थे. जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया. उधर, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की है. (साभार- न्यूज 18)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DQARlx
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DQARlx
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें