सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करतारपुर साहिब जाने के लिए डेरा बाबा नानक चौकी होगी आधिकारिक इमिग्रेशन पॉइंट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए डेरा बाबा नानक चौकी को आधिकारिक इमिग्रेश चेक पाइंट बना दिया है. सोमवार को मंत्रालय ने यह निर्णय लिया. यह चौकी अब करतारपुर के लिए निकास और प्रवेश पॉइंट के रूप में काम करेगी. मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ कोई भी व्यक्ति पंजाब के गुरदासपुर जिला स्थित इस चौकी के जरिए निकास या प्रवेश कर सकता है. करतारपुर पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले के शकरगढ़ में स्थित है. जहां सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 साल से अधिक गुजारे थे. करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान में बॉर्डर से करीब तीन-चार किलोमीटर दूर रावी नदी के तट पर स्थित है. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पिछले साल 26 नवंबर को एक कार्यक्रम में गुरदासपुर जिले के मान गांव में (अंतरराष्ट्रीय सीमा तक) डेरा बाबा नानक करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश में 28 नवंबर को चार किलोमीटर लंबे गलियारे की आधारशिला रखी थी. जिसके इस साल पूरा होने की उम्मीद है. कॉरिडोर करतारपुर गुरुद्वारे को भारत के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक तीर्थस्थल से जोड़ेगा और भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन उपलब्ध कराएगा. तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट हासिल करना होगा. करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव जी ने की थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RUMvk4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S