सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारी बर्फबारी के बाद लाहोल-स्पीति में लोगों ने पानी की सप्लाई खुद शुरु की

पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जम्मू कश्मीर के लाहोल-स्पीति में बर्फ से लोगों का हाल बेहाल है. उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है. ऐसे में त्रिलोकनाथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पानी की सप्लाई को दोबारा शुरु करने के लिए मरम्मत का काम खुद की करना शुरु कर दिया है. Lahaul-Spiti: Locals at Trilokinath area in Udaipur try to restore water supply that has been affected due to heavy snowfall in the region. #HimachalPradesh pic.twitter.com/AhT6qK51Sa — ANI (@ANI) February 11, 2019 भारी बर्फबारी की वजह से इलाके में पानी की संचार व्यव्सथा टूट गई थी जिसे स्थानीय लोग खुद ही ठीक करने के लिए घर से बाहर निकले हैं. पूरे जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है. शोपियां इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से सारे रास्ते बंद हो गए हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पहले वहां एक मरीज को भारी बर्फबारी के बीच लोगों ने टांगकर अस्पताल पहुंचाया. आलम ये है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे. सड़कों पर बर्फ़ जम गई और कई रास्ते बंद हो गए. बर्फ़बारी के बाद सड़क यातायात का भी बुरा हाल हो गया. जिसकी वजह से सड़क पर ट्रकों की लम्बी क़तार लग गई. वहां के हालात काफी ख़राब हो गए और रास्तों पर कई गाड़ियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा. बर्फ़बारी के दौरान वहां से गुज़र रही कई गाड़ियां बीच रास्ते में ही फंस गई. लोगों ने उन गाड़ियों को धक्का देकर सड़क के किनारे पहुंचाया. बीच रास्ते में फंस जाने के बाद कई लोगों को पैदल ही आगे का सफ़र तय करना पड़ा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SGIT9H

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S