राजस्थान में नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जरों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है. इसी के साथ गुर्जर आंदोलन की समाप्ती भी हो गई है. न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, आंदोलन कर रहे गुर्जर समाज के लोग और नेता दिल्ली मुंबई रेल लाइन से हट गए हैं. सरकारी ड्राफ्ट लेकर शनिवार सुबह महापड़ाव स्थल मलारना डूंगर पहुंचे पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने गुर्जरों की मांगों को पूरा करने वाले सरकारी ड्राफ्ट को गुर्जर संघर्ष समिति को सौंपा. ड्राफ्ट का अध्ययन करने के बाद संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की. Gujjar leader Kirori Singh Bainsla: The agitation concludes today in the interest of the nation. I request that all the blockades across Rajasthan be removed immediately. pic.twitter.com/X1JGpGHzxc — ANI (@ANI) February 16, 2019 आंदोलन खत्म करने की घोषणा करते हुए गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि प्रदर्शन को खत्म करने का निर्णय देश हित में लिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं निवेदन करता हूं कि पूरे राजस्थान में जहां भी प्रदर्शन चल रहा है, उसे तत्काल खत्म किया जाए. पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान के गुर्जर पिछले 9 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर आंदोलनकारी पिछले नौ दिन से दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर महापड़ाव डाले हुए थे. इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने कई जगह राजमार्गों को भी जाम कर रखा था. अपडेट जारी है...
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2X3qcfS
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2X3qcfS
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें