सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीद की मां का फूटा गुस्सा, बोली- एक दिन में पाकिस्तान को बर्बाद कर सकता है भारत

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को एनकाउंटर में एक मेजर समेत 4 जवान शहीद हो गए थे. शहीद जवानों में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के अजय कुमार भी थे. अपने बेटे की शहादत पर अजय कुमार की मां ने कहा कि मुझे अपने सपूत पर गर्व है, उसने अपनी जिंदगी इस देश के लिए कुर्बान कर दी. इसके साथ ही बेटे की जान लेने वालों को खत्म करने की बात भी उन्होंने कही. शहीद अजय कुमार की मां ने कहा कि पाकिस्तान ने देश के कई सपूतों की जान ली है. पाक इतना बड़ा नही है कि भारत उसे बर्बाद नहीं कर सकता. भारत एक दिन में पाकिस्तान को बर्बाद कर सकता है. Meerut: Mother of Sepoy Ajay Kumar who lost his life in encounter with terrorists in #Pulwama y’day, says,"Pakistan has killed so many sons;Pak isn’t that big that India can’t destroy it. India can destroy it in one day. I'm proud of my son,he sacrificed his life for the country" pic.twitter.com/zTdARAVd9B — ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2019 सोमवार को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 जवान और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई. अजय कुमार भी इस एनकाउंटर में शामिल थे. वहीं सुरक्षाबलों ने पिंगलिना इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर अब्दुल रशीद गाजी उर्फ कामरान को मार गिराया. न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, मेरठ के टीकरी गांव के रहने वाले सिपाही अजय कुमार 2011 में सेना में भर्ती हुए थे. जो 55 राष्ट्रीय राइफल्स में अजय कुमार तैनात थे. 26 साल के अजय कुमार सात अप्रैल 2011 को 20 ग्रेनेडियर में नियुक्त हुए थे. कुछ समय पहले ही 55 राष्ट्रीय रायफल्स में जम्मू-कश्मीर में उनकी तैनाती हुई थी. अजय एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे, 30 जनवरी को ही ड्यूटी पर लौटे थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ila5ao

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S