सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुजरात: पीएम मोदी की तस्वीर वाली साड़ी ने बाजार में मचाई धूम, चुनाव से पहले बिक्री बढ़ी

पीएम मोदी की जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उनका व्यापार में भी खूब प्रयोग किया जा रहा है. टीओआई के मुताबिक शादी के कार्ड और प्रिंटेट टीशर्ट के बाद अब पीएम मोदी का चेहरा साड़ी पर भी प्रयोग किया जा रहा है. अब आप पीएम मोदी के चेहरे की प्रिंटिंग वाली साड़ी भी खरीद सकते हैं. यह साड़ी गुजरात में खूब प्रसिद्ध हो रही है. लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात के सूरत में मोदी साड़ी को लॉन्च किया गया था जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बनी हुई है. एक दुकानदार ने बताया कि साड़ियों पर पीएम मोदी की तस्वीर को डिजिटल तरीके से प्रिंट किया गया है. यह महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, इस समय हमारे पास पीएम मोदी की तस्वीर वाली चार तरह की साड़ियां हैं. दुकानदार ने यह भी बताया कि हम दूसरे नेताओं के चेहरों वाली साड़ियां भी ला रहे हैं. इससे पहले हैदराबाद में एक मोदी समर्थक ने अपने बेटे की शादी के कार्ड में पीएम मोदी का जिक्र किया था और उन्हें जिताने के लिए एक कैंपेन चलाया था. लड़के के पिता सुभाष राव किशन राव यांडे ने अपने मेहमानों से प्रार्थना की थी कि वह शादी में गिफ्ट लाने की बजाय पीएम मोदी को वोट दें. इससे पहले पीएम मोदी की तस्वीर वाली राखी, टीशर्ट और मग भी बाजार में आ चुके हैं. ये भी पढ़ें: 'लोगों को गुमराह करना और डराना है मोदी का सरकार चलाने का तरीका' ये भी पढ़ें: मुझे BJP नहीं खरीद सकती, चाहूं तो उनके 10 MLA लेकर आ सकता हूं- JDS विधायक गौड़ा

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GGL6vK

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S