सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमलाः पंजाब विधानसभा में हुई निंदा, सिद्धू ने कहा- जान लेना किसी समस्या का हल नहीं होता

पंजाब विधानसभा ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की और पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया. बीते गुरुवार को हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं. सभी विधायकों ने सदन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा. प्रस्ताव पेश कर सदन की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब बहुत हो गया. उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा- यह उन्हें सबक सिखाने का समय है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शांति की बात करते हैं और सेना प्रमुख युद्ध की बात करते हैं. पंजाब विधानसभा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश हुआ. पाकिस्तान से हर तरह की बातचीत बंद करने का प्रस्ताव पास हुआ है. वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का न कोई धर्म होता है और न ही जाति होती है. आतंकवाद की न कोई पार्टी होती है और न ही देश होता है. जान लेना किसी समस्या का हल नहीं होता.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UZUYnY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S