अरुण जेटली शुक्रवार यानी आज से एक बार फिर केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आज से फिर वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल सकते हैं. बता दें कि वह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे. अरुण जेटली की गैर मौजूदगी में वित्त मंत्री का कार्यभार पीयूष गोयल संभाल रहे थे. मोदी सरकार का अंतरिम और आखिरी बजट पीयूष गोयल ने ही पेश किया था. Sources: Union Minister Arun Jaitley to resume charge as Finance Minister today. (File pic) pic.twitter.com/UqUu9iPfJf — ANI (@ANI) February 15, 2019 कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उनकी तुलना फेल हुए बच्चे से की थी. उन्होंने कहा कि फेल बच्चा हमेशा टॉपर से चिढ़ता है. बता दें कि अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराने के बाद बीते शनिवार को भारत लौट आए हैं. स्वदेश वापसी के बाद ही उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा है. उन्होंने इस पोस्ट में कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसी पार्टियों से देश को बचाना है जो संस्थानों को बर्बाद करने में विश्वास रखती हैं. कांग्रेस पर रक्षा बलों, न्यायपालिका और रिजर्व बैंक के खिलाफ फर्जी अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए अरुण जेटली ने बीते रविवार को कहा था कि देश एवं इसकी संस्थाओं को संस्था बर्बाद करने वालों से बचाने का समय आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत सरकारें रिजर्व बैंक, न्यायपालिका और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं में हस्तक्षेप करती रही थीं. समय आ गया है कि भारत और इसकी संस्थाओं को संस्था तोड़ने वालों से बचाया जाए.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UY0BmD
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UY0BmD
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें