सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी ने किया लेह और जम्मू-कश्मीर का दौरा, कहा- कश्मीरी पंडितों के सम्मान के लिए समर्पित हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर और लेह की यात्रा पर थे. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी के इस दौरे से घाटी समेत पूरे राज्य को कई तरह से फायदा पहुंचेगा. प्रधानमंत्री ने जम्मू के विजयपुर में और पुलवामा के अवंतीपोरा में एम्स की नींव रखी. साथ ही पीएम किश्तवाड़ में 624 मेगावाट क्षमता वाली जल विद्युत प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने लद्दाख विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने जम्मू में IIMC के नॉर्थ रिजनल सेंटर के कैंपस का भी शिलान्यास किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री 54 नए मॉडल डिग्री कॉलेजों, 11 प्रोफेशनल कॉलेजों और एक महिला यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. साथ ही 16 मॉडल डिग्री कॉलेजों का उद्धाटन भी किया. पीएम मोदी ने जम्मू में एक महारैली को संबोधित भी किया. लटकाने और भटकाने की संस्कृति देश पीछे छोड़ चुका है पीएम मोदी ने लेह के लोगों से कहा- आप जिन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं, हर कठिनाई को चुनौती देते हैं, वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होती है कि आप सभी के लिए और डटकर काम करना है. जो स्नेह आप मुझे देते हैं, वो ब्याज समेत विकास करके लौटाना है. ये मौसम आप सभी के लिए मुश्किलें लेकर आता है. बिजली और पानी की समस्या होती है. बीमारी की स्थिति में परेशानी होती है. इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, इसलिए मैं खुद बार-बार लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर आता रहता हूं. उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार के काम करने का तरीका तेजी से काम करना है. लटकाने और भटकाने की संस्कृति देश पीछे छोड़ चुका है. अगले 5 साल में इस लटकाने और भटकाने की संस्कृति को देश निकाला करना है.  लेह में 5 नए ट्रेकिंग रूट को खोलने का निर्णय लिया गया पीएम ने कहा- आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है उनसे यहां बिजली मिलने के साथ लेह-लद्दाख की देश और दुनिया के दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी सुधरेगी, पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यहां टूरिज्म के विकास के लिए एक और कदम सरकार ने उठाया है. आज यहां 5 नए ट्रेकिंग रूट को खोलने का निर्णय लिया है. इससे यहां आने वाले पयर्टक पूरा समय लेकर अपनी यात्रा का आनंद ले पाएंगे. वहीं बजट को लेकर पीएम ने कहा- बजट में ST वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी की गई है और दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन इस बार किया गया है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है. सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हजार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी. केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है पीएम ने कहा- एक बार बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी कम हो जाएगी. इसका फायदा पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा. संरक्षित क्षेत्र परमिट की वैधता 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है, अब पर्यटक लेह की अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे. वहीं लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं. अब क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पैसे यहां की ऑटोनॉमस काउंसिल ही जारी करती है. केंद्र सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है. देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता न रहे इसके लिए पिछले साढ़े चार साल से हम लगातार काम कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने जम्मू के विजयापुरा में महारैली को संबोधित करते हुए कहा- मां वैष्णों की छत्रछाया में जम्मू में एक बार फिर आना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं जब भी यहां आता हूं तो यहां की उर्जा मुझे और ज्यादा शक्ति से अपना काम करने को प्रेरित करती है. केंद्र सरकार युवाओं को समान अवसर देने के लिए समर्पित है पीएम ने कहा- जम्मू और कश्मीर में पिछले 70 साल में 500 एमबीबीएस सीटें थीं, जो बीजेपी सरकार के प्रयास से अब दोगुनी होने वाली हैं. दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने, यहां की सड़क नेटवर्क को सुधारने के लिए बीजेपी सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज में 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा- केंद्र सरकार युवाओं को समान अवसर देने के लिए समर्पित है. हाल में ही सरकारी सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में गरीब सामान्य वर्ग के युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है. केंद्र की सरकार मेरे कश्मीरी पंडित, कश्मीरी विस्थापित भाइयों और बहनों के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके गौरव के लिए समर्पित है, प्रतिबद्ध है. हमारी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है. ये उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके द्वारा हम उन सभी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, जो कभी भारत का हिस्सा थे और 1947 में बनी परिस्थितियों के चलते हमसे अलग हो गए. देश के किसानों पर पहले 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था पीएम ने कहा- पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ और हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, वो अभूतपूर्व है. पिछली सरकारों में देश की आवश्यकताओं और भावनाओं को अनदेखा करने की प्रवृत्ति थी, आप इससे अच्छी तरह परिचित हैं. उदाहरण के लिए कर्तारपुर कॉरिडोर को लें. अगर उन्होंने ध्यान दिया होता, तो गुरु नानक देव की भूमि भारत का हिस्सा होती. देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार देश के 12 करोड़ से अधिक छोटे किसान परिवारों जिनके पास 5 एकड़ तक की जमीन है, उनको अब हर वर्ष 6,000 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा- कांग्रेस ने 10 वर्ष पहले 2008 में चुनाव जीतने के लिए किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था. देश के किसानों पर उस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, माफ किया 52 हजार करोड़ रुपए का. इसमें से भी 30-35 लाख ऐसे लोगों की कर्जमाफी कर दी गई जो इसके हकदार ही नहीं थे. देश की सरकार आपके साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी नागरिकता संशोधन विधेयक पर बात करते हुए पीएम ने कहा- पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में ऐसे अनेक मां भारती के संतान हैं जिनके साथ अत्याचार हुआ है. पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है. कांग्रेस पार्टी की नीयत कभी किसानों को कर्ज से मुक्त करने की रही ही नहीं, किसानों के नाम पर कांग्रेस हमेशा बिचौलियों की जेब भर्ती आई है. उन्होंने कहा- परसों जब हमारे वित्त मंत्री बजट पढ़ रहे थे तो विपक्ष का चेहरा लटका हुआ था, वो अपना होश गवां बैठे थें. परसों बजट में घोषित की गई पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ केवल एक बार नहीं मिलेगा, बल्कि हर वर्ष मिलने वाला है.वहीं हर शहीद के परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि देश की सरकार आपके साथ, हर कदम पर खड़ी रहेगी. मैं सीमा पार से गोलाबारी का सामना कर रहे परिवारों को भी आश्वस्त करता हूं कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. एक तरफ तो दुश्मन को करारा जवाब दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीमा पर 14 हजार बंकर बनाए जा रहे हैं, ताकि आप सभी सुरक्षित रह सकें.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TpYfwp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S