सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के बाद बोले शाह फैसल, कहा- कश्मीर एक कब्रिस्तान की तरह

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए. वहीं जम्मू कश्मीर में हुए इस हमले के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल का कहना है कश्मीर एक ऊंचाई वाले कब्रिस्तान की तरह है. न्यूज 18 के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को यह समझना मुश्किल हो गया कि किस तरह की हिंसा निंदा के लायक है. उन्होंने कहा 'कश्मीर एक ऊंचे कब्रिस्तान की तरह है. करीब 70 लाख लोग मरने का इंतजार कर रहे हैं. यहां हर तरह की हत्याएं हो रही है. ऐसे में हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है कि किस तरह की हिंसा की निंदा की जाए.' दरअसल, गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटक भरी गाड़ी से सीआरपीएफ के काफीले की बस को टक्कर मार दी. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए तो वहीं कई जख्मी भी हुए. फैसल ने हाल ही में सिविल सर्विसेज से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद वह अपनी राजनीतिक योजना पर विचार कर रहे हैं. वहीं उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की उपयोगिता पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा 'हमने सर्जिकल स्ट्राइक की कोशिश की, क्या यह सफल रहा. नहीं. क्या हम पाकिस्तान के साथ युद्ध कर सकते हैं, जो कि एक परमाणु राज्य है. मुझे लगता है नहीं. हम दक्षिण एशिया में एक और उथल-पुथल नहीं कर सकते. अगर यह जारी रहा तो भारत के भीतर एक अफगानिस्तान और एक सीरिया होगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TQtD7D

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S