अंबानी परिवार में एक बार फिर शादी की शहनाई बजने वाली है. इस बार शादी रिलाइंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की है. आकाश की शादी श्लोका मेहता से होने वाली है. सोमवार को नीता और मुकेश अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा की और बेटे आकाश अंबानी की शादी का पहला इनविटेशन कार्ड भी दिया. नीता और मुकेश अंबानी के साथ बेटा अनंत अंबानी भी मौजूद थे. आकाश अंबानी की मां नीता अंबानी ने इस दौरान लाल और गोल्ड कलर की कुर्ती पहन रखी थी. उन्होंने सिल्क का दुप्टा भी ले रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को 3:30 बजे होगी. बारात मुंबई के ट्राइडल होटल पहुंचेगी. यहां से मेहमानों के साथ शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी. शादी के कार्यक्रम 9 से 11 मार्च तक चलेंगे. आकाश और श्लोका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों की इंगेजमेंट पिछले साल हुई थी. इससे पहले ईशा और आनंद पिरामिल की शादी का रिसेप्शन मुकेश अंबानी के निवास स्थान एंटीला से हुआ था. इस दौरान देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां यहां पहुंची थीं. इसमें हिलेरी क्लिंटन का नाम भी शामिल है. (डिस्क्लेमरः फ़र्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SAAEwb
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SAAEwb
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें