सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा आतंकी हमला: पीएम मोदी बोले- बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 30 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है. इस हमले में 30 जवानों के घायल होने की खबर भी मिली है. यह हमला अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ब्लास्ट हुआ फिर आतंकियों ने सीआरपीएफ की बसों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक सीआपीएफ के काफिले में दर्जनभर गाड़ियां शामिल थीं. जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. जैश ने कश्मीरी न्यूज एजेंसी GNS को एक टेक्स्ट मैसेज कर हमले की जिम्मेदारी ली. जैश ए मोहम्मद ने इस हमले को फिदायीन हमला करार दिया. इस घटना पर पूरे देश में हड़कंप मच गया है. पीएम मोदी ने इस हमले को घिनौना बताया है. उन्होंने कहा, 'मैं इस कायर हमले की निंदा करता हूं. हमारे बहादुर सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है. घायल जवान जल्द सही होंगे.' पीएम ने कहा, 'पुलवामा में हुए हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शीर्ष अधिकारियों से बातचीत हुई है.' वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, 'मैं जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं. इस हमले में हमारे कई सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हुए हैं. मेरी शहीदों के परिवार के लिए संवेदना है और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DF40Qi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S