सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम मंदिर मामले पर बोले जग्गी वासुदेव- मंदिर वहीं बनाएं लेकिन मुस्लिमों को कुछ अतिरिक्त जमीन दे सकते हैं

राम मंदिर के मामले पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बयान दिया है. इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए लेकिन मुस्लिमों को जमीन का थोड़ा अतिरिक्त हिस्सा दे सकते हैं. उन्होंने इस मुद्दे को हिंदू आस्था और संवेदना से जुड़ा प्रश्न बताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाला है कि कोर्ट यह तय करेगा कि राम का जन्म वहां हुआ था या नहीं. एएसआई का भी कहना है कि वहां एक मंदिर ही था. कोर्ट का कहना है कि यह जमीन से जुड़ा मामला है. हालांकि यह सब जल्द सुलझना चाहिए. जग्गी ने यह भी कहा कि राम मंदिर कभी चुनाव का मुद्दा नहीं था, कोर्ट को इसे तय करना है और कोर्ट इसे जल्द तय करे. वहां मंदिर बना दो और खत्म करो. उन्होंने कहा कि पूरी जमीन में से केवल 2.7 एकड़ ही विवादित जमीन है. अगर इसका एक तिहाई हिस्सा मुस्लिमों का है तो उनका जितना हिस्सा 2.7 एकड़ जमीन में बनता है उससे अधिक हिस्सा गैर-विवादित जमीन में से मिलना चाहिए. सदगुरु ने कहा कि हिंदुओं की इस जमीन के साथ भावनाएं जुड़ी हैं क्योंकि उनका मानना है कि राम लला ने वहीं जन्म लिया था. मुस्लिमों के साथ ऐसी कोई भावना नहीं जुड़ी. चुनाव से पहले ही कोर्ट को इस पर फैसला देना चाहिए. ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: सत्यजीत रे ने क्यों कह दिया था- अपने काम से कभी खुश नहीं होंगे बिरजू महाराज ये भी पढ़ें: सच मानिए, मुहब्बत के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UO6CT8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S