सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शनकारियों ने ट्विटर पर लगाया कांग्रेस और वामपंथियों के पक्षपात का आरोप

रविवार को, यूथ फॉर सोशल मीडिया डेमोक्रेसी के सदस्यों ने ट्विटर और फेसबुक पर कथित पक्षपाती विचारधारा होने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शनकारियों ने ट्विटर के दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर के विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में ट्विटर और फेसबुक ने व्यवस्थित रूप से ऐसे व्यक्तियों की 'बोलने की आजादी' पर रोक लगाने की कोशिश की है जो गैर-वामपंथी विचारधारा के होते हैं. उनका कहना है कि ट्विटर और फेसबुक ने ऐसे हैंडल को निलंबित करके, उनको ट्रेंड लिस्ट में पहुंचने से भी रोका है. I #ProtestAgainstTwitter at @TwitterIndia Office. I am against their selective ban on freedom of speech! pic.twitter.com/gAhbzo7Xfi — Navneet Sharma (@Inavaneet) February 3, 2019 उनका कहना है कि ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वामपंथी विचारधारा वाले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अपमानजनक, अभद्र और धमकी भरे ट्वीट की अनदेखी कर रहा है. इसके अलावा, कुछ हैंडलर्स द्वारा प्रोपेगेंडा चलाने और फेक न्यूज फैलाने के बाद भी उन्हें वैरिफाइड कर रहा है. यह इस प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज फैलाने वालों को रोकने में बरती जा रही लापरवाही को दर्शाता है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनावी साल में किसी एक पार्टी के पक्ष में ऐसी पक्षपाती कार्यवाही से चुनाव प्रभावित हो सकते हैं. जो कि भारतीय लोकतंत्र के फ्री एंड फेयर इलेक्शन के विचार के खिलाफ है. साथ ही उनकी मांग है कि नियमों का पालन पक्षपात से नहीं होना चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UD5X6J

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S