सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाजियाबाद: हनी ट्रैप के मामले में न्यूज चैनल के मालिक और तीन लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद में एक लोकल न्यूज चैनल के मालिक और उसके तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इनमें से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. मिडडे के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गाजियाबाद नगर निगम (जीएमसी) के एक हेड क्लर्क को कथित तौर पर ब्लैकमैल करने के मामले में की गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी, हेड क्लर्क को एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे जिसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है. एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि जीएमसी के कर्मचारी ने कविनगर पुलिस स्टेशन में 2 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि इन लोगों ने उसका एक महिला के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन दोनों ने पहले उसकी एक महिला के साथ मुलाकात करवाई थी जिसे नौकरी की तलाश थी. जिसके बाद आरोपियों ने उस महिला के साथ हेड क्लर्क का वीडियो बनाया और 15 लाख रुपए की मांग की. रुपए न देने पर आरोपियों ने हेड क्लर्क का वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जिसके बाद हेड क्लर्क 6 लाख रुपए देने को राजी हो गया और उसने 13 फरवरी को 50 हजार रुपए दे भी दिए. कवि नगर के बस स्टॉप से गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने गुरुवार को अपना अपराध कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह लोकल न्यूज चैनल के मालिक के निर्देश पर काम कर रहा था. आरोपी ने बताया कि महिला को हनी ट्रैप के लिए चुना गया था जिससे वह शिकायतकर्ता को फंसा सके. गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack का राज खोलेगी लाल Eeco कार और JeM को ना कह चुका युवक ये भी पढ़ें: पुलवामा अटैक: अफगान War Veteran ने फिदायीन आतंकी को दी थी ट्रेनिंग, दिसंबर में घुसपैठ कर हुआ था दाखिल

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BAHNCD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S