सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तमिलनाडु: जयललिता की मौत मामले में अपोलो अस्पताल ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से सवालों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में अब चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच कर रही अरुमुगमस्वामी जांच आयोग की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. Apollo Hospitals Enterprise Limited, Chennai has approached Madras High Court seeking interim stay on proceedings of the Arumughaswamy Commission of Inquiry which is probing the death of former Tamil Nadu Chief Minister Jayalalithaa. pic.twitter.com/AznCO9Ao7C — ANI (@ANI) February 9, 2019 इसके पहले न्यायमूर्ति ए अरुमुगस्वामी आयोग के स्थायी वकील मोहम्मद जाफरुल्लाह खान ने एक याचिका में राधाकृष्णन और राव पर प्रतिवादी के तौर पर मुकदमा चलाने की मांग की थी. जांच आयोग के वकील ने एक याचिका में आरोप लगाया था कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने अपोलो अस्पताल के साथ साठगांठ और साजिश की तथा उनका ‘अनुपयुक्त उपचार’ किया. ये भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु के सचिव ने रची थी जयललिता के मौत की साजिश ? आयोग के वकील ने यह भी आरोप लगाया था कि 2016 में जयललिता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय तत्कालीन मुख्य सचिव पी राम मोहन राव ने ‘जानबझकर झूठे सबूत दिए’. हालांकि इन अरोपों का स्वास्थ्य सचिव और अस्पताल दोनों ने जोरदार खंडन किया था. ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के कानून मंत्री ने लगाया जयललिता की मौत के पीछे साजिश का आरोप साथ ही कमीशन ने यूके के डॉक्टर रिचार्ड बेल, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर एम थमबिदुराई को समन भेजा था. ये भी पढ़ें: जयललिता की मौतः पैनल ने उपमुख्यमंत्री समेत कई लोगों को समन भेजा, यूके के डॉक्टर से भी होगी पूछताछ

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Sl2WeE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S