सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एग्जाम से पहले प्रेशर मोल न लें, इस तरह से करें परीक्षा की सही तैयारी

बोर्ड एग्जाम नजदीक है. ऐसे में स्टूडेंट इन दिनों पढ़ाई को लेकर ज्यादा दबाव में देखे जाते हैं. हालांकि एग्जाम से पहले का ये दबाव कई बार भारी पड़ जाता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को एग्जाम से पहले किसी तरह का कोई प्रेशर मोल नहीं लेना चाहिए और ठंडे दिमाग से अपनी स्टडी पर फोकस करना चाहिए. वहीं एग्जाम से पहले की गई सही तैयारी परीक्षा में अच्छे नंबर स्कोर करने का कारण भी बनती है. ऐसे में यहां जान लेते हैं आखिर एग्जाम से पहले सही तैयारी के लिए क्या-क्या करना चाहिए. पुराने प्रश्नपत्र देखें सिलेबस को तो हर कोई परीक्षा से पहले पढ़ता ही है. लेकिन पिछले सालों के प्रश्नपत्र भी आपको एग्जाम से पहले काफी मदद कर सकते हैं. पुराने प्रश्नपत्रों की मदद से इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि प्रश्नपत्र का फॉर्मेट क्या रहता है. साथ ही पुराने प्रश्नपत्र में जो सवाल पूछे जा चुके हैं उनपर भी आपका फोकस बन जाएगा. रिवाइज करते रहें एग्जाम से पहले पढ़ी हुई चीजों का दोगुनी रफ्तार से रिवीजन भी करें. सिलेबस को आप जितना रिवाइज करेंगे, चीजें उतनी बेहतर तरीके से आपको याद होती चली जाएगी. दोस्तों से करें चर्चा एग्जाम नजदीक है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी किताबों के साथ एक कमरे में बंद हो जाए. अगर आपको किसी सवाल पर कोई डाउट है तो उस डाउट को क्लियर करने के लिए अपने दोस्तों से चर्चा जरूर करें. हो सकता है कि दोस्तों से आपको किसी तरह की कोई नई जानकारी मिल जाए और आपका डाउट भी आसानी से क्लियर हो जाए. लिखकर करें याद कई बार मुश्किल चीजें हमें आसानी से याद नहीं होती है. ऐसे में मुश्किल चीजों को याद करने के लिए लिखने की प्रैक्टिस करें. लिखकर चीजें जल्दी से याद की जा सकती हैं. ऐसे में लिखने की प्रैक्टिस हमेशा करते रहें. इससे आपकी हैंड राइटिंग भी अच्छी और तेज होती जाती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t1pfqD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S