सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम पर लगाम लगाने वाली याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कामकाज को नियंत्रित करने से जुड़ी याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया. याचिका में इस तरह के प्लेटफॉर्मों के कामकाज को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश तैयार करने की मांग की गई थी. मुख्य जज राजेंद्र मेनन और वीके राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारियों के बाद याचिका को खारिज कर दिया है. मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों को मंत्रालय से किसी भी प्रकार का लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार के वकील विक्रम जेटली ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामग्री को मंत्रालय द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा रहा है. कोर्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह गैर सरकारी संस्था जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन की याचिका पर नोटिस नहीं जारी कर रहा है बस सिर्फ सरकार से याचिका पर उसकी प्रतिक्रिया मांगी है. एनजीओ ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'अप्रमाणित, अश्लील और भद्दी' सामग्री दर्शाते हैं. ये भी पढ़ें: कनार्टकः नाराज चल रहे 10 विधायक नहीं पहुंचे थे सदन, आज कुमारस्वामी पेश करेंगे बजट ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी: पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WP2NPg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S